शादी समारोह में गयी वृद्धा का शव कुएं में मिला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2024 9:53 PM
प्रखंड के झाबर गांव स्थित कुएं से रविवार देर शाम एक वृद्धा का शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान भुइयांटोली, झाबर निवासी 70 वर्षीय निरशो देवी (पति झूठन भुइयां) के रूप में हुई.
बालूमाथ. प्रखंड के झाबर गांव स्थित कुएं से रविवार देर शाम एक वृद्धा का शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान भुइयांटोली, झाबर निवासी 70 वर्षीय निरशो देवी (पति झूठन भुइयां) के रूप में हुई. मृतका के पुत्र फोटोइयां भुइयां ने बताया कि उसकी मां शनिवार रात अपने रिश्तेदार बालेश्वर उरांव (लोहराटोली, झाबर) के यहां शादी समारोह में गयी थी. इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटी. रविवार को खोजबीन के दौरान निरशो देवी का शव झाबर गांव के एक कुएं में पड़ा मिला. पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
बाइक व साइकिल में टक्कर, दो घायल
बारियातू. टोंटी-बारियातू मुख्य पथ पर इटके चौक के समीप रविवार देर शाम बाइक व साइकिल के बीच टक्कर हो गयी. दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार कटहल टोला निवासी राजमोहन उरांव बाइक पर सवार होकर बारियातू से अपने घर लौट रहा था. वहीं बारियातू निवासी कन्हाई साव टोंटी से मिठाई बेचकर साइकिल से अपने घर जा रहा था. इटके चौक के समीप दोनों के बीच टक्कर हो गयी. घटना में राजमोहन उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. साइकिल सवार कन्हाई साव को भी चोट आयी. दोनों घायलों का बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ.एक ही रात में दो घरों में चोरी
लातेहार.
रविवार रात चोरों ने सदर थाना से ठीक पीछे स्थित बानपुर मोहल्ले में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. पहली घटना बानपुर स्थित अग्निशमन केंद्र के सामने स्थित रितुवरण प्रसाद के घर में हुई. रितुवरण प्रसाद ने सदर थाना में दिये आवेदन में बताया कि 12 मई को वे पूरे परिवार के साथ सुकरी गांव गये हुए थे. 13 मई की सुबह जब वे लौटे, तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. घर में सारा सामान बिखरा था. अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण व सात हजार रुपया नकद गायब था. इसके अलावा चोरों ने बानपुर स्थित अशोक उरांव के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










