यात्री बस ने वृद्ध को अपनी चपेट में लिया, मौत, परिजनों का रो-रो बुरा हाल

Updated at : 05 Mar 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
यात्री बस ने वृद्ध को अपनी चपेट में लिया, मौत, परिजनों का रो-रो बुरा हाल

रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरवाडीह जाने वाले पथ के समीप बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बारियातू रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरवाडीह जाने वाले पथ के समीप बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई. उसकी पहचान साल्वे पंचायत अंतर्गत जबरा ग्राम के धोपघटवा टोला निवासी गुठवा भुइयां (उम्र 70 वर्ष) पिता पांडेय भुइयां के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी नंद कुमार राम स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सीता देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ बारियातू बाजार से पैदल ही अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित दीप ज्योति नामक यात्री बस ने सड़क किनारे चल रहे मेरे पति को रौंद दिया. महिला ने बताया कि घटना के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई. अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों में मातम छा गया. मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, चार पुत्रियां समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है. इधर घटना के बाद अंचलाधिकारी श्री राम ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अंतिम संस्कार हेतु सहायता राशि प्रदान की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकारी प्रावधान के तहत हर संभव मदद की बात कही. जिला परिषद सदस्य रमेश राम, साल्वे पंचायत मुखिया राजीव भगत, पूर्व मुखिया बिशुनदेव उरांव समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी परिजनों को ढांढस बंधाया. हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola