हरैया पशु मेला में बुगी-वुगी शो के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता, प्रशासन मौन

Updated:
विज्ञापन
हरैया पशु मेला में बुगी-वुगी शो के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता, प्रशासन मौन

हरैया पशु मेला में बुगी-वुगी शो के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता, प्रशासन मौन

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड में प्रसिद्ध हरैया पशु मेले में इन दिनों बुगी-वुगी फैमिली शो के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है. मेले में प्रतिदिन तेज आवाज के बीच अश्लील गानों में अश्लील नृत्य की प्रस्तुति हो रही है. स्थानीय लोग विशेषकर महिलाएं व परिवार के अन्य सदस्य कई बार खुद को असहज महसूस कर रहे हैं. इतना ही नहीं जहां यह शो चल रहा है, उसके ठीक बीस कदम पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहा है. इससे सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि यहां के बच्चों की हालत क्या होगी. ज्ञात हो कि यह मेला पारंपरिक रूप से सांस्कृतिक व सामाजिक मेलजोल का केंद्र था. पशु मेला के नाम से प्रसिद्ध इस मेले में काफी संख्या में उन्नत किस्म के पशुओं की खरीद-बिक्री होती थी, पर अब इस पशु मेला में पशुओं की बिक्री नाम मात्र की रह गयी. लोग सपरिवार यहां मनोरंजन व खरीदारी को आते हैं. पर ऐसे कार्यक्रम मनोरंजन के नाम पर फूहड़ता को बढ़ावा दे रहे हैं. इससे बच्चों व युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है. कई बार यहां मारपीट की स्थिति भी बनती है. प्रबुद्ध लोगों ने प्रशासन से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. ज्ञात हो कि बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा व पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार समेत अन्य लोगों ने उक्त मेला का उद्घाटन 20 मार्च को किया था.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola