लातेहार के नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन, वॉलीबॉल में जिले का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए लातेहार के 9 वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कैंप में हुआ है। जिला खेल पदाधिकारी ने दी बधाई।

विज्ञापन

लातेहार: 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड टीम की भागीदारी के लिए आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता में लातेहार डे बोर्डिंग बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रशिक्षण केंद्र के कुल नौ खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में छह खिलाड़ी चयनित

चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 बालिका वर्ग से तनुप्रिया कुजूर और अंडर-14 बालक वर्ग से अनुराग कुमार शामिल हैं. वहीं. अंडर-17 बालिका वर्ग में छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इनमें रुचि कुमारी. अनुराधा कुमारी. रजनी कुमारी. शिल्पा कुमारी. सुहानी प्रवीण और प्रियांशी सोनी शामिल हैं.

अंडर-19 बालक वर्ग में विवेक कुमार का चयन

अंडर-19 बालक वर्ग में विवेक कुमार का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया है. इस प्रकार लातेहार के नौ खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लेकर आगे की प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगे.

जिला खेल पदाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

नौ खिलाड़ियों के राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस उपलब्धि को लातेहार जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola