खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो ने भरी हुंकार, दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित झामुमो कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संसाधन विधेयक 2026 को काला कानून बताते हुए इसके खिलाफ दिल्ली तक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

लातेहार: झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर एवं प्रखंड कमेटी की बैठक झामुमो कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में पर्यवेक्षक अरुण दुबे और प्रभात कुमार की मौजूदगी में संगठनात्मक मुद्दों के साथ केंद्र सरकार द्वारा लाये गये खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

विधेयक को बताया काला कानून

बैठक में झामुमो नेताओं ने खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 को काला कानून बताते हुए इसका विरोध किया. नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है. ऐसे में खनिज संसाधनों से जुड़े किसी भी कानून में राज्य के हितों और अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए.

वक्ताओं ने कहा कि विधेयक के विरोध में झारखंड से लेकर दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने और आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया.

संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की गयी. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएं.

ये रहे मौजूद

मौके पर केंद्रीय सदस्य सुदामा प्रसाद, नगर अध्यक्ष रिंकू कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित पांडेय, अरशद अंसारी, एहसान अंसारी, मोहन भुइयां, धनदेव राम, श्रीराम सिंह, राजू विश्वकर्मा, अशोक यादव, राकेश अग्रवाल, हसन अंसारी, सुनील भुइयां, राजू भुइयां और नंदकिशोर पासवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola