विद्यालय में नौ कन्या पूजन उत्सव

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय में नौ कन्या पूजन उत्सव

विद्यालय में नौ कन्या पूजन उत्सव

विज्ञापन

लातेहार. शहर के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को नवरात्र के पावन अवसर पर कलश स्थापना के दिन नौ कन्या पूजन उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की कोषाध्यक्ष ज्योति चौधरी, विशिष्ट अतिथि रितु रानी पांडेय, संघ के विभाग पर्यावरण प्रमुख धर्मेंद्र जायसवाल और प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने मां दुर्गा की आरती कर किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत में अनादिकाल से मातृशक्ति पूजनीय है और यह हमारे गौरव का विषय है. रितु रानी पांडेय ने कहा कि नौ कन्या पूजन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन का प्रतीक है, जबकि धर्मेंद्र जायसवाल ने मातृशक्ति के सम्मान में भारत की विशिष्ट पहचान की ओर ध्यान दिलाया. कार्यक्रम में नौ कन्याओं का पांव धोकर श्रृंगार किया गया और उनकी आरती की गयी. सभी को सात्विक भोजन कराया गया और उपहार, फल व दक्षिणा स्वरूप द्रव्य भेंट किये गये. पूजित नौ कन्याओं में ज्योति लकड़ा, मनस्वी वैभव, अविका कुमारी, जिया कुमारी, अदिति रानी, दिविषा सिन्हा, अनन्या गुप्ता, श्रेया रानी, आकृति गुप्ता और श्रेयांश पांडेय शामिल थे.मौके पर शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी, पूनम कुमारी, शालिनी कुमारी, प्रियंका रानी, रितु गुप्ता, अस्मिता सिंह, अजय उरांव, मुकेश प्रसाद गुप्ता व पंकज गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola