लातेहार के नये एसपी ने पदभार संभाला

जिले के नये एसपी कुमार गौरव ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में पूर्व एसपी अंजनी अंजन ने उनका स्वागत किया.
लातेहार. जिले के नये एसपी कुमार गौरव ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में पूर्व एसपी अंजनी अंजन ने उनका स्वागत किया. पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी. अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस-जनता के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी. वे जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर समन्वय से काम करेंगे, ताकि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके. उन्होंने कहा कि पुलिस बल के भीतर अनुशासन बनाये रखने और कर्मियों को समय-समय पर प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जायेंगी. इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










