मतकोमा गांव में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से संपन्न

Updated:
विज्ञापन
मतकोमा गांव में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से संपन्न

मतकोमा गांव में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से संपन्न

विज्ञापन

बारियातू़ प्रखंड क्षेत्र के फुलसू पंचायत अंतर्गत मतकोमा गांव में शनिवार को गांव स्तरीय प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. मांदर और नगाड़े की थाप पर झूमते-नाचते सरना स्थल पहुंचे. यहां पाहन पूजारी द्वारा सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की गई. इसके बाद घडा में पानी रखने की पारंपरिक रस्म निभाई गई. मौके पर पहान संतोष पाहन, कल्लू पाहन और बनवारी पाहन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. पूजा के बाद ग्रामीणों ने अखरा में एकत्र होकर पारंपरिक नृत्य और संगीत का आनंद लिया. इस दौरान जादुरा, रिंगा और मठा जैसे पारंपरिक खेलों का भी आकर्षक प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के अंत में गांव के प्रत्येक घर में पाहन द्वारा फुल्खोसी की परंपरा निभाई गई. पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्सव का माहौल बना रहा. मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे. बरवाडीह-कुटमू मुख्य मार्ग के किनारे लगी आग

बेतला. बरवाडीह-कुटमू मुख्य मार्ग के किनारे जंगल और झाड़ियों में आग लगने का सिलसिला जारी है. रविवार को भी इस मुख्य सड़क किनारे आग लग गयी. आग इतनी तेज थी कि सड़क के बाईं ओर स्थित झाड़ी और जंगल धू-धू कर जलने लगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि आग कैसे लग रही है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. किसी ने जानबूझकर आग लगाई है या किसी अन्य कारण से आग भड़की, इसकी जानकारी नहीं मिल रही है. पिछले एक महीने से इस सड़क के दोनों ओर आग लगने की घटनाएं हो रही है. इससे सड़क के किनारे की बची हुई हरियाली भी गायब हो रही है. आग की लपटे सड़क तक पहुंच रहीं हैं. जिसके चपेट में इस सड़क पर सरपट भागती हुई वाहनों को भी लेने की आशंका बनी रहती है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola