राष्ट्रवादी विचारधारा की हुई जीत, विहिप ने बांटी मिठाई

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रवादी विचारधारा की हुई जीत, विहिप ने बांटी मिठाई

राष्ट्रवादी विचारधारा की हुई जीत, विहिप ने बांटी मिठाई

विज्ञापन

लातेहार. विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री संजय तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है. सोमवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी जतायी. संजय तिवारी ने कहा कि भाजपा की यह ऐतिहासिक सफलता राष्ट्रवादी सोच और समर्पित नेतृत्व का परिणाम है. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा का प्रदर्शन साबित करता है कि जनता अब राष्ट्रहित और सांस्कृतिक अस्मिता को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने इसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान विचारकों के सपनों की जीत बताया. उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक दल की नहीं, बल्कि उस विचारधारा की है जो देश को अखंड और सशक्त बनाती है. मौके पर राजन गुप्ता, मनोज कुमार, धनंजय कुमार, रविंद्र प्रसाद, इंदेश तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे. रविंद्र राम बने कांग्रेस प्रदेश सचिव, लोगों ने दी बधाई

बरवाडीह. झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने संगठन का विस्तार किया है. प्रखंड के सक्रिय कांग्रेस नेता रविंद्र राम को प्रदेश कमेटी में सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. रविंद्र राम को प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद सभी ने उन्हे बधाई दी है. बधाई देने वालों में विधायक रामचंद्र सिंह, इफ्तेखार अहमद, जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, हरिशंकर यादव, रामनरेश ठाकुर, भानु प्रसाद, जिप सदस्य संतोषी कुमारी, विजय बहादुर सिंह, प्रेम सिंह पिंटू, प्रिंस प्रसाद, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी, मनोज जायसवाल, सुरेश मिश्रा, मो नसीम अंसारी, प्रमोद सिंह, अमित यादव, टिंकू बाबू, सुनील प्रसाद, गूंजर उरांव, अनीता देवी, अख्तर अंसारी, इमरान अंसारी, मोती उरांव, फूलचंद यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, वाजिद अंसारी, सकलदीप उरांव, साजन कुमार, सुरेंद्र उरांव, सुहेल अंसारी, पंकज उरांव, दानिश व साजिद समेत कई कांग्रेसी शामिल हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola