गरीबी उन्मूलन व आजीविका सुधार में बेहतर कार्य के लिए मुखिया संगीता सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
गरीबी उन्मूलन व आजीविका सुधार में बेहतर कार्य के लिए मुखिया संगीता सम्मानित

गरीबी उन्मूलन व आजीविका सुधार में बेहतर कार्य के लिए मुखिया संगीता सम्मानित

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड की चंदवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया संगीता लकड़ा ने पलामू प्रमंडल स्तर पर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. उन्हें गरीबी मुक्त गांव निर्माण और उन्नत आजीविका के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. पलामू में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की मौजूदगी में उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ. मंत्रियों और अधिकारियों ने मुखिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पंचायत में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल की है. सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से कई गरीब परिवारों की आय बढ़ी है और आजीविका के नये अवसर सृजित हुए हैं. सम्मान मिलने पर मुखिया संगीता लकड़ा ने कहा कि यह उनकी टीम और पंचायतवासियों के सामूहिक प्रयास का फल है. वे भविष्य में भी गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है. रक्तदान शिविर आठ को

लातेहार. आठ मई को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर लातेहार रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी लातेहार रेडक्राॅस सोसाइटी के सचिव जावेद अख्तर ने दी. उन्होंने जिले के लोगों से इस मौके पर रक्तदान करने की अपील की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola