मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर मां उग्रतारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर मां उग्रतारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई
चंदवा़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार शाम चंदवा स्थित मां उग्रतारा मंदिर नगर में विशेष पूजा-अर्चना, सामूहिक आरती और भंडारे का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार विधायक प्रकाश राम उपस्थित थे. विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद आयोजित सभा में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण और भंडारा किया गया. मौके पर विधायक प्रकाश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. सरकार की गरीब, किसान, महिला और युवा केंद्रित योजनाओं ने देश को एक नयी दिशा देने का काम किया है. इससे पूर्व, भाजपा चंदवा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रिकी कुमार वर्मा ने विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद ने किया. मौके पर राजकुमार पाठक, रविराज, विजय कुमार दुबे, शिवकेश्वर यादव, सुरेश यादव, राजू उरांव, राहुल नायक, ब्रजेश पाठक, मदन साव, सुनील पांडेय, अनिल सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा पदधारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










