नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

विज्ञापन

लातेहार ़ बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा रेलवे स्टेशन अंतर्गत धरधरी पुल के पास शुक्रवार की सुबह एक नाबालिग प्रेमी युगल ने डाउन लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह गश्त पर निकले रेलवे ट्रैकमैन ने पटरी पर दो क्षत-विक्षत शव देखे. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी, इसके बाद स्थानीय पुलिस और रेल प्रशासन मौके पर पहुंचा. रिश्तेदारी में आया था युवक, शादी समारोह से लापता थी युवती : परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, किशोर अपने किसी रिश्तेदार के घर लातेहार के रिचुघाटा आया हुआ था. वहीं, नाबालिग लड़की पास के ही एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने गयी थी और गुरुवार से ही लापता थी. परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन शुक्रवार सुबह दोनों की मौत की खबर मिली. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पूर्व से परिचित थे़ पुलिस की छानबीन : सूचना मिलते ही एसआइ राजा दिलावर के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का प्रतीत होता है. ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग लड़की के दोनों पैर कट गये थे, जबकि किशोर के शरीर और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola