परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन

बारियातू़ स्थानीय परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रूपेश कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य रमेश राम उपस्थित थे. सफलता के लिए मेहनत व अनुशासन जरूरी : पूर्व प्राचार्य मो तैयब ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने मेधावियों की सराहना करते हुए कहा, जिसने किताब से दिल लगाया, आज उससे पूरा जिला दिल लगा रहा है. जिप सदस्य रमेश राम ने विद्यालय की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार दो वर्षों से यहां के विद्यार्थी जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. इन मेधावियों को मिला सम्मान : समारोह में इंटर विज्ञान संकाय के जिला टॉपर अनंत कुमार और वाणिज्य संकाय की जिला टॉपर अंचल कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इसके अलावा विज्ञान संकाय से सागर कुमार राणा, तहसीन फातमा, कला संकाय के रितिक रौशन भगत, मंजय उरांव, नीमा कुमारी और मैट्रिक के आदित्य कुमार, विकास कुमार व रानी कुमारी सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य रूपेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष कला संकाय में 426, विज्ञान में 32 और वाणिज्य में दो विद्यार्थी शामिल हुए थे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवनंदन प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि किशोर प्रसाद और पूर्व प्रधानाचार्य जानकी नंदन राणा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola