मेगा रक्तदान शिविर कल, मंत्री हाफिजुल करेंगे शिरकत

Updated:
विज्ञापन
मेगा रक्तदान शिविर कल, मंत्री हाफिजुल करेंगे शिरकत

झारखंड अंजुमन के बैनर तले गुरुवार 16 अप्रैल को शहर से सटे तिलैयाटांड़ मोहल्ला स्थित मदरसा खैरूल उलूम परिसर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि चंदवा. झारखंड अंजुमन के बैनर तले गुरुवार 16 अप्रैल को शहर से सटे तिलैयाटांड़ मोहल्ला स्थित मदरसा खैरूल उलूम परिसर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. अंजुमन के लोगाें ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना व समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है. महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रूमिता आफरीन (रांची), फिजिशियन डॉ मोईनुल हक (रांची) मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर राज्य के मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे. संस्था ने आर्थिक सहयाेग दिया महुआडांड़. प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही सामाजिक संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल की गयी है. संस्था की ट्रस्ट कमेटी ने प्रखंड के परहाटोली गांव निवासी मो अफजल मियां पत्नी समरून बीबी की पुत्री चाहत परवीन के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान किया. संस्था की ओर से तीन हजार रुपये का चेक पंचायत प्रभारी विभा गुप्ता तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में कन्या के माता-पिता को सौंपा गया. ग्रामीणों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की. इस अवसर पर जिला प्रभारी फूलदेव कुमार एवं प्रखंड प्रभारी तरन्नुम खातून ने बताया कि वर्ष 2019 से संस्था जिले के विभिन्न गांवों एवं पंचायतों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola