वन संरक्षण को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक संपन्न

वन क्षेत्र पदाधिकारी नंद कुमार मेहता के निर्देश पर प्रखंड के अलौदिया पंचायत अंतर्गत जरमा गांव में वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की
प्रतिनिधि चंदवा. वन क्षेत्र पदाधिकारी नंद कुमार मेहता के निर्देश पर प्रखंड के अलौदिया पंचायत अंतर्गत जरमा गांव में वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में विभाग के लोगों ने ग्रामीणों के साथ वन को बचाने को लेकर विचार विमर्श किया. आने वाले महुआ के सीजन में जंगल में लगाई जाने वाली आग पर रोक लगाने की अपील की. इसे लेकर लोगों को जागरूक किया. वन विभाग के लोगों ने बताया कि महुआ के सीजन आने पर ग्रामीण सूखे खर-पतवार को साफ करने के लिए जंगल में आग लगा देते हैं. यह गलत है, ऐसा करने से जंगल मे उगने वाले औषधीय पौधों के साथ नए उगे पौधों, वन जीव एवं पेड़ो को काफी नुकसान पहुंचता है. इसलिए ऐसा कृत्य बिल्कुल ना करें. इस दौरान विभाग के लोगों ने लोगों को वनों की कटाई ना करने की चेतावनी दी. मौके पर वनरक्षी लव कुमार झा, कैलाश कुमार साहू, सतीश पांडेय, सुनील कच्छप, अनुराग पांडेय, अनिल कुमार, सुमित कुमार गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि संदीप टोप्पो, ग्रामीण राजेंद्र ठाकुर, सुनीता देवी, सूरजमानी देवी, रमेश सिंह लट्टू गंझू, राजेन्द्र पंडित समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




