ठाकुरबाड़ी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ठाकुरबाड़ी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक

अलौदिया पंचायत अंतर्गत हरैया गांव में नवनिर्मित श्रीश्री 108 ठाकुरबाड़ी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं की बैठक सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता रामप्रसाद साहू ने की.

विज्ञापन

चंदवा. अलौदिया पंचायत अंतर्गत हरैया गांव में नवनिर्मित श्रीश्री 108 ठाकुरबाड़ी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं की बैठक सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता रामप्रसाद साहू ने की. बैठक में धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई. छह से नौ मई तक चलनेवाले चार दिनी कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गयी. बताया गया कि छह मई को भव्य कलश यात्रा व प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जायेगा. सात मई को कुलदेवी पूजन व क्षत्रपाल पूजन, आठ मई को महारूद्राभिषेक व नौ मई को प्राण प्रतिष्ठा, भंडारा व रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन होगा. ज्ञात हो कि ठाकुरबाड़ी में श्री राम दरबार, राधा-कृष्ण व श्री सिद्धि विनायक की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. बैठक में त्रिभुवन पाठक, रविकांत दुबे, प्रमोद जायसवाल, बृजकिशोर जायसवाल, बिहारी सिंह, सुबोध जायसवाल, अजय जायसवाल, दीपक भगत, नरेश अग्रवाल, कैलाश जायसवाल, लाल विक्रम नाथ शाहदेव, रमेश जायसवाल, शंकर साहू, वाचस्पति शर्मा, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अमरेश कुमार, राहुल कुमार, संजय बड़े, राजेश साहू, मंटू सोनी, छोटू रजक, रितेश कुमार, राजकुमार छोटू, राजकिशोर, लालबाबू, बिजेंद्र साहू, विजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola