बरवाडीह में हुई माता शबरी की पूजा-अर्चना

Updated at : 24 Feb 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
बरवाडीह में हुई माता शबरी की पूजा-अर्चना

प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को माता शबरी की प्रतिमा व तस्वीर स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को माता शबरी की प्रतिमा व तस्वीर स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. प्रखंड के छेचा, चपरी, अमाही, बेहराटाड़, मुरू समेत अन्य स्थानों में पूजा-अर्चना हुई. चपरी में अखिल भारतीय भुइयां समाज की ओर से माता सबरी की पूजा विधि-विधान से की गयी. कार्यक्रम में जिला परिषद संतोषी शेखर के साथ विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रवींद्र राम समेत विभिन्न लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में भुइयां समाज की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. अमाही, चपरी आदि स्थानों पर भंडारा का आयोजन हुआ. भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण व दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर अवधेश मेहरा, हुलास सिंह, कैलाश राम, संतोष राम, विजय राम, सुरेंद्र भुइयां, रंजीत भुइयां व सिबल राम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola