ePaper

बालक व्यक्तित्व विकास शिविर में दी गयी कई जानकारी

Updated at : 26 Dec 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
बालक व्यक्तित्व विकास शिविर में दी गयी कई जानकारी

जिला मुख्यालय के धर्मपुर मुहल्ले में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में एक दिवसीय बालक व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तसवीर-26 लेट-5 उपस्थित अतिथि व बच्चे लातेहार. जिला मुख्यालय के धर्मपुर मुहल्ले में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में एक दिवसीय बालक व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कक्षा छह से 10 वीं तक के कुल 126 छात्रों ने भाग लिया. शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति के साथ किया गया. योग प्रमुख पप्पू एवं योगाचार्य घनश्याम के नेतृत्व में छात्रों को द्रुत गति योग, आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया. इस सत्र में विद्यालय के आचार्य ओंकार नाथ सहाय व सुरेश ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभायी. द्वितीय सत्र का उदघाटन मुख्य अतिथि साइबर थाना के सब इंस्पेक्टर पिंटू कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, मुख्य क्लर्क नीतीश कुमार पटेल, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय, उपाध्यक्ष प्रीति भारती एवं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी द्वारा संयुक्त रूप से किया. साइबर फ्रॉड से बचने के तकनीकी की जानकारी दी मौके पर सब इंस्पेक्टर श्री कुमार और नीतीश पटेल ने छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचने के तकनीकी की जानकारी दी. अध्यक्ष श्री पांडेय ने सुरक्षात्मक शिक्षा पर जोर दिया. प्रधानाचार्य श्री मुखर्जी ने विद्या विकास समिति की वार्षिक योजना में इस शिविर के महत्व को रेखांकित किया. तृतीय सत्र में छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. जिसमें बैडमिंटन, शतरंज, कबड्डी, गोला फेंक और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. चतुर्थ एवं समापन सत्र में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अखिलेश्वर प्रसाद ने बच्चों को शारीरिक जागरूकता और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया. इस दौरान चिकित्सक डॉ सोनाली (मनोवैज्ञानिक चिकित्सक) व डॉ राजेश (चर्म रोग विशेषज्ञ) ने बच्चों को कई जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola