कई शिकायतों का हुआ ऑन स्पॉट निराकरण
Updated at : 31 Jan 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

जिला समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
समाहरणालय में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम: लातेहार.
जिला समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सभी को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए समाधान किया जायेगा. जिले के बरवाहीह प्रखंड के चुंगरू पंचायत अंतर्गत ओपाग गांव के ग्रामीणों ने जनमन आवास योजना में फर्जी तरीके से मनरेगा की राशि निकासी के संबंध में आवेदन दिया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर जल्द इसकी जांच करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, समितियों की मछली पालन करने को लेकर चल रहे विवाद, केसीसी लोन माफी में गड़बड़ी से संबंधित आवेदन आये. इस दौरान कुछ आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन ऑन स्पॉट किया गया. शेष आवेदकों की समस्याओं का यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




