पहले स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार, फिर होगा काम : प्रकाश राम

Updated:
विज्ञापन
पहले स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार, फिर होगा काम : प्रकाश राम

पहले स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार, फिर होगा काम : प्रकाश राम

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत अंतर्गत रिचूघुटा गांव में मंगलवार को मजदूर जन संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैठक हुई. बैठक में हिंडालको बॉक्साइट साइडिंग और डीवीसी द्वारा कोयला साइडिंग खोलने के विरोध में रणनीति बनायी गयी. लातेहार विधायक प्रकाश राम के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण, मजदूर और बेरोजगार युवाओं ने एकजुट होकर कंपनियों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया. सीएसआर फंड से विकास और रोजगार की गारंटी जरूरी : मौके पर विधायक प्रकाश राम ने कहा कि हिंडालको कंपनी पिछले 40 वर्षों से क्षेत्र के संसाधनों का दोहन कर रही है, लेकिन सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे बुनियादी विकास का कोई कार्य नहीं किया गया. इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. उन्होंने चेतावनी दी कि कंपनी पहले स्थानीय युवाओं को रोजगार और गांवों में सुविधाएं सुनिश्चित करे, तभी यहां से बॉक्साइट ले जाने दिया जायेगा. ग्रामीणों के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जायेगी. कोयला साइडिंग से प्रदूषण का खतरा : विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने बताया कि डीवीसी की कोयला साइडिंग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक स्थानीय मजदूरों को काम नहीं मिला. आने वाले समय में तुबैद क्षेत्र से यहां कोयला डंप किया जायेगा, जिससे भारी प्रदूषण फैलेगा और स्थानीय जलस्रोत व खेती प्रभावित होगी. उन्होंने मांग की कि डीवीसी पहले तमाम जनसुविधाएं उपलब्ध कराये. बैठक में मौके पर पूनम देवी, अमरजीत सिंह, शिव प्रसाद, अजय सिंह, राहुल कुमार, अजय सिंह, बैजनाथ प्रसाद, शिव चरण सिंह, उमाकांत प्रसाद, सोनू सिंह, पिंकु प्रसाद, सुमन सिंह, जुगेश्वर उरांव, बिरेंद्र उरांव, उमेश सिंह, बसंत प्रसाद व धर्मेन्द्र कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola