लातेहार को बनाया जायेगा मॉडल जिला: डीसी

क्लीन एंड ग्रीन लातेहार मिशन के तहत सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट के क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को शहर में स्वच्छता रैली निकली.
लातेहार. क्लीन एंड ग्रीन लातेहार मिशन के तहत सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट के क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को शहर में स्वच्छता रैली निकली. रैली को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, भारतीय हरित सेवा के परियोजना निदेशक सलाहकार सी श्रीनिवासन, डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी व उपविकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि लातेहार को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जिलावासियों का सहयोग जरूरी है, ताकि लातेहार को मॉडल जिला बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम सभी को अपने आसपास के लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करने की जरूरत है. 370 जल सहिया व सखी मंडल की दीदियों को कूड़ा के प्रबंधन से संबंधित मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दिया गया है. एसएचजी दीदियां मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करेंगी. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लातेहार झारखंड का पहला जिला है, जहां सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. उन्होंने परियोजना निदेशक सलाहकार सी श्रीनिवासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि कचरा प्रबंधन की अवधारणा के प्रति इनकी दृष्टिकोण, वर्गीकरण और पुनरुपयोग के मामले में क्रांतिकारी है. उन्होंने लातेहार को हरित और स्वच्छ बनाने के लक्ष्य पर बल देते हुए कहा कि इस कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है. इस दौरान जिलावासियों से घरों से निकलने कचरे को एकत्र कर गीला व सूखा कचरे को नियमित एसएलआरएम सेंटर की सफाई महिलाकर्मी को देने को अपील की गयी. रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर जुबली चौक होते हुए अंबाकोठी तक गयी. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए प्रवीण कुमार गागरई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




