ePaper

जबलपुर में हुए सड़क हादसे में लातेहार निवासी की मौत

Updated at : 14 Jul 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
जबलपुर में हुए सड़क हादसे में लातेहार निवासी की मौत

जबलपुर में शनिवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में लातेहार शहर के अंबाकोठी मोहल्ला निवासी स्व. ब्रजेश सिंह के पुत्र कौशल सिंह उर्फ बिट्टू सिंह (39) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

लातेहार. जबलपुर में शनिवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में लातेहार शहर के अंबाकोठी मोहल्ला निवासी स्व. ब्रजेश सिंह के पुत्र कौशल सिंह उर्फ बिट्टू सिंह (39) की मौत हो गयी. वे महानंदा कोल लिमिटेड (एमसीएल) नागपुर में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार कौशल सिंह औरंगाबाद में आयोजित शादी समारोह से भाग लेकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ निजी वाहन से नागपुर लौट रहे थे. इसी दौरान जबलपुर नेशनल हाइवे में एक ट्रक ने उसके वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही कौशल सिंह की मौत हो गयी. उसकी मौत की सूचना मिलने पर शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम सहित कई लोगों ने लातेहार स्थित उनके घर पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी. इधर, जबलपुर से शव को चार्टर्ड प्लेन से रांची लाया गया. इसके बाद सड़क मार्ग से शव रविवार शाम लातेहार पहुंचा. वहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. बाद में औरंगा नदी स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ. वे अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उसके निधन पर पूर्व सांसद सुनील सिंह, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रकाश राम, हरिकृष्ण सिंह, पिछड़ा आयोग के सदस्य लक्ष्मण यादव, प्रमोद सिंह, श्यामकिशोर साहदेव, सरजू सिंह, अधिवक्ता सुनील कुमार सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola