ePaper

अवैध कोयला उत्खनन करनेवालों के खिलाफ छापामारी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 23 Jan 2021 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध कोयला उत्खनन करनेवालों के खिलाफ छापामारी, प्राथमिकी दर्ज

अवैध कोयला उत्खनन करने वालों के खिलाफ लातेहार में छापेमारी

विज्ञापन

लातेहार : जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन करने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. डीएमओ श्री कुमार ने हेरहंज थाना के कुभींखाड़ के सतखरिया नदी के किनारे अवैध कोयला उत्खनन की सूचना प्राप्त हुई थी. इस सूचना पर उक्त क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया गया.

छापामारी में डीएमओ के अलावा हेरहंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो व पुअनि दिनेश कुमार के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे. छापामारी दल के आने की भनक लग जाने के कारण अवैध उत्खनन कार्य में शामिल लोग वहां भाग गये. छापामारी में एक क्विंटल, 20 किलो कोयला व उत्खनन कार्य में प्रयुक्त होनेवाले औजार बरामद किये है. इस संबंध में हेरहंज थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध अवैध उत्खनन व परिवहन के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola