आइरिश आधारित ई-केवाइसी का काम शुरू

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आइरिश आधारित ई-केवाइसी का काम शुरू

प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में अब राशन कार्डधारकों के लिए आइरिश स्कैनिंग आधारित ई-केवाईसी कराने की सुविधा बहाल करा दी गयी है.

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में अब राशन कार्डधारकों के लिए आइरिश स्कैनिंग आधारित ई-केवाईसी कराने की सुविधा बहाल करा दी गयी है. इसके लिए सभी दुकान की ई-पॉस मशीनों में बुधवार को आवश्यक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर दिये गये. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशीष रंजन ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के सभी 43 जविप्र दुकानदारों की ई-पोश मशीन में यह सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया गया. इसके माध्यम से अब कार्डधारकों के परिवार के सदस्यों का बॉयोमेट्रिक आधारित आधार सत्यापन संभव नहीं हो सका था, उनके लिए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी. अब उन्हें सिर्फ अंगुली के निशान की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि आंखों की पुतली (आइरिश) के स्कैनिंग से भी केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी. आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी कार्डधारकों से अपील की है कि वे शीघ्र ही संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं से संपर्क कर आइरिश स्कैनिंग के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करवा लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola