सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 9:08 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझरिया घाटी में बुधवार की सुबह बोलेरो (जेएच03आर-6355) की चपेट में आने से पति की मौत हो गयी. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

चंदवा. थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझरिया घाटी में बुधवार की सुबह बोलेरो (जेएच03आर-6355) की चपेट में आने से पति की मौत हो गयी. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक की पहचान बारी, सतबरवा निवासी संजय राम (45 वर्ष) व घायल की पहचान शारदा देवी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार संजय अपनी पत्नी शारदा के साथ बाइक पर सवार होकर सतबरवा से रांची जा रहे थे. इसी दौरान अमझरिया घाटी में विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपती को चंदवा सीएचसी ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन रिम्स पहुंचने के पहले ही संजय राम ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola