राख बुधवार के साथ पवित्र चालीसा काल शुरू

प्रखंड के बड़े गिरजाघर सहित पूरे प्रखंड के सभी चर्चों में राख बुधवार के साथ कैथोलिक विश्वासी का चालीसा काल शुरू हो गया.
तसवीर-5 लेट-7 पवित्र राख लगाते फादर महुआडांड़. प्रखंड के बड़े गिरजाघर सहित पूरे प्रखंड के सभी चर्चों में राख बुधवार के साथ कैथोलिक विश्वासी का चालीसा काल शुरू हो गया. चालीसा काल की अवधि कृपाओं से ओत प्रोत होता है. जिसकी शुरुआत ललाट पर राख को लगाकर ईसाई समुदाय के लोग करते हैं. राख को पिछले वर्ष खजूर पर्व के दौरान पूजा के बाद इस्तेमाल की जाने वाली खजूर की डालियों से निर्मित की जाती है. प्रतीकात्मक रूप से ये डालियां यही संकेत करती है कि हम मनुष्य मिट्टी से सृजित हैं और एक दिन उसी में मिल जाना है. डाल्टनगंज धर्मप्रांत के विशप थियोडोर मस्कारेन्हास ने सुदूर गांव मायापुर और गारू के मारोमार जंगल के बीच में बसे सुरकुमी गांव में जा कर लोगों के लिए राख बुधवार मिस्सा अर्पण किया. इस अवसर पर बिशप ने कहा कि इस वर्ष भी आज से हम चालीसा कल में प्रवेश कर रहे हैं. बिशप ने कहा की चालीसा कल में हम प्रेम, भाईचारा, सहयोग, प्रार्थना और उपवास का जीवन जीने का प्रयास करें. यह काल हमारे टूटे रिश्तों को जोड़ने का काल है. संत जोसफ चर्च के फादर सुरेश किंडो ने अपने संदेश में कहा कि सभी लोगों को इस चालीसा काल में मेल प्रेम से रहना है. हमारे जीवन में जितनी भी बुराईयां हैं उन्हें छोड़ना है और रिश्ते जो टूट गये है उसे जोड़ना है. मौके पर फादर और सिस्टर के द्वारा सभी ईसाई धर्मावलंबियों के माथे पर राख लगा कर पवित्र माह की शुरुआत की गयी. मौके पर काफी संख्या में ईसाई श्रद्धालु शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




