हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से बौखलाये भाजपा नेता : दीपू

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह लातेहार जिला प्रवक्ता दीपू सिन्हा ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में भी कुछ लोग ओछी राजनीति कर रहे हैं. प्रवासियों को सकुशल घर आते व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता देख भाजपा के नेता, विधायक व सांसद घबरा गये हैं. उनकी ओर से सरासर झूठ व गलत बयानबाजी जारी है.
चंदवा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह लातेहार जिला प्रवक्ता दीपू सिन्हा ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में भी कुछ लोग ओछी राजनीति कर रहे हैं. प्रवासियों को सकुशल घर आते व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता देख भाजपा के नेता, विधायक व सांसद घबरा गये हैं. उनकी ओर से सरासर झूठ व गलत बयानबाजी जारी है.
श्री सिन्हा ने कहा कि सांसद सुनील सिंह खुद प्रवासी हैं. वे झारखंडियों का दर्द कैसे समझेंगे. पांच साल तक वे लोगों की नजरों से ओझल रहे. इस त्रासदी में हेमंत सरकार के प्रयास में सहयोग के बजाय गलत बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब तक राज्य सरकार 110 रेलगाड़ियों को चलाने की इजाजत दे चुकी है. फिर भी रेल मंत्री कह रहे हैं कि झारखंड से मजदूरों को लाने के लिए रेल की मांग नहीं की गयी. भाजपा मजदूरों की जान व सम्मान के साथ खेल रही है. श्री सिन्हा ने झूठ की राजनीति छोड़ जनता की सेवा करने की अपील भाजपा के नेताओं से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




