लात-चुंगरू पथ का अड़चन होगा दूर, जल्द शुरू होगा निर्माण : विधायक

Updated:
विज्ञापन
लात-चुंगरू पथ का अड़चन होगा दूर, जल्द शुरू होगा निर्माण : विधायक

लात-चुंगरू पथ का अड़चन होगा दूर, जल्द शुरू होगा निर्माण : विधायक

विज्ञापन

बेतला़ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र के लात और चुंगरू में निर्माणाधीन महत्वपूर्ण पथ का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बेतला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण में आ रही वन विभाग की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) की बाधा को दूर करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है. विभाग के वरीय अधिकारियों ने जनहित को देखते हुए एनओसी देने का आश्वासन दिया है. इको टूरिज्म ही विकास का एकमात्र विकल्प : विधायक ने कहा कि मनिका विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा पीटीआर और इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत आता है. इस कारण यहां क्रशर, ईंट भट्ठा या अन्य छोटे-बड़े उद्योगों की स्थापना संभव नहीं है. ऐसे में स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और रोजगार सृजन का एकमात्र जरिया इको टूरिज्म का विकास ही है. बेहतर सड़कें न केवल ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनायेंगी, बल्कि पर्यटकों को भी आकर्षित करेंगी. सरकार के स्तर पर हो रही है पहल : विधायक ने बताया कि पीटीआर के पर्यटन स्थलों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार को वस्तुस्थिति से अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को हर तकनीकी बिंदु की जानकारी दी गयी है और अधिकारी इस मामले में सक्रियता दिखा रहे हैं. जल्द दूर होंगी अड़चनें : उन्होंने जोर देकर कहा कि जंगलों के बीच बसे गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. सड़क निर्माण की राह में आने वाली तमाम अड़चनों को शीघ्र दूर कर लिया जायेगा, ताकि क्षेत्र में विकास की गति तेज हो सके.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola