चकला पावर प्लांट में फिर सुलगने लगी विरोध की आग, घंटों हुआ हंगामा

Updated:
विज्ञापन
चकला पावर प्लांट में फिर सुलगने लगी विरोध की आग, घंटों हुआ हंगामा

चकला पावर प्लांट में फिर सुलगने लगी विरोध की आग, घंटों हुआ हंगामा

विज्ञापन

चंदवा़ चकला पंचायत स्थित अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट को टेकओवर करने वाली नयी कंपनी ओरिसा एलॉय स्टील प्रा. लि. (रश्मि मेटालिक ग्रुप) के खिलाफ सोमवार को क्षेत्र के विस्थापित रैयतों और मेन पावर कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया. विकास के नाम पर 15 वर्षों से छल झेल रहे ग्रामीण पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ एकजुट होकर कंपनी कार्यालय पहुंचे और घंटों रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और ग्रामीण कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही जमीन पर धरने पर बैठ गये. वाइस प्रेसिडेंट के साथ तीखी नोकझोंक : ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि वे कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पीसी जोशी से ही बात करेंगे. पुलिस के हस्तक्षेप और बढ़ते दबाव के बाद श्री जोशी वार्ता के लिए पहुंचे. करीब तीन घंटे तक चली इस मैराथन वार्ता में कई बार प्रबंधन और कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक और तु-तु, मैं-मैं की स्थिति बनी. कर्मियों ने दोटूक कहा कि कंपनी बिना ग्राम सभा किये चोरी-छिपे काम शुरू कर रही है, जो स्थानीय लोगों की हकमारी है. पुराने विवादों से हमारा लेना-देना नहीं : ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद वाइस प्रेसिडेंट पीसी जोशी ने कहा कि पूर्व में किस कंपनी के साथ क्या हुआ, इससे नयी कंपनी का कोई सरोकार नहीं है. रश्मि मेटालिक क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से आयी है और प्रबंधन पूरी तरह से नियम संगत कार्य कर रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि बचे हुए कर्मियों को जल्द काम पर रखा जायेगा और रैयतों की देनदारियों का समाधान कानूनी प्रावधानों के तहत होगा. विस्थापन नीति और पेरोल की मांग : वार्ता के बाद ग्रामीणों ने एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों को कंपनी पेरोल पर लेने, 15 वर्षों का बकाया पीएफ व वीडीए का एकमुश्त भुगतान करने, झारखंड विस्थापन पुनर्वास नीति 2008 को सख्ती से लागू करने और पिछले 14 जनवरी से बंद वेतन को पुनः चालू करने की मांग की गयी है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे प्लांट का चक्का जाम कर देंगे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola