लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

हेरहंज ़ प्रखंड के नवादा गांव स्थित बस स्टैंड के समीप सात दिनी श्रीश्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सोमवार से शुरू हुआ. पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमेंं काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कलश पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम व जय वीर हनुमान के जयघोष के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. यज्ञ मंडप से निकलकर लोग नवादा बस स्टैंड होते मंगरदाहा नदी तक पहुंचे. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में पवित्र जल भरे गये. पुन: श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे. यहां कलश स्थापना की. ज्ञात हो कि समस्त कार्यक्रम स्वामी शेषनारायणा आचार्य जी महाराज ने सानिध्य में हो रहा है. कलश यात्रा के बाद यज्ञ मंडप में आरती संपन्न करायी गयी. सभी श्रद्धालुओं व ग्रामीणों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. उक्त आयोजन 16 मार्च तक चलेगा. यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुख्य यजमान ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि इस महायज्ञ में दूर-दूर से कई विद्वान पहुंचे हैं. महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन श्रीराम कथा, श्रीमद्भागवत कथा, रासलीला व रामलीला का आयोजन किया जायेगा. सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों से इस आयोजन में ससमय शामिल होने की अपील की गयी है. उपाध्यक्ष संजय भोक्ता उर्फ संजू, सचिव ओम जायसवाल, उप सचिव नरेश साव, कोषाध्यक्ष अजित जायसवाल, उप कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मीडिया प्रभारी विवेक जायसवाल, मुख्य संरक्षक रंजीत जायसवाल, संरक्षक परमेश्वर भगत, जितेंद्र जायसवाल, जगेश्वर साव, उमेश ठाकुर, प्रमोद जायसवाल समेत समिति के सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola