मुख्य पथ पर भीषण जाम से शहर हलकान, भीषण गर्मी में लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
मुख्य पथ पर भीषण जाम से शहर हलकान, भीषण गर्मी में लोग परेशान

मुख्य पथ पर भीषण जाम से शहर हलकान, भीषण गर्मी में लोग परेशान

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर की मुख्य सड़क पर आये दिन लगने वाला जाम स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है. शादी-विवाह के लगन के कारण खरीदारी करने आ रहे ग्रामीण सबसे अधिक परेशान हैं. मंगलवार को साप्ताहिक हाट के दिन स्थिति और विकराल हो गई. दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक जुबली चौक से बाजार स्कूल तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही. इस भीषण गर्मी में दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे घंटों फंसे रहे. दुकानों का सामान और संकीर्ण सड़क बनी बाधा : जाम का मुख्य कारण जुबली चौक से बाजार स्कूल के बीच स्थित फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों का अतिक्रमण है. दुकानदार अपना सामान सड़क किनारे नालियों पर सजा देते हैं. संकीर्ण सड़क पर मालवाहक वाहनों के खड़ा होने से यातायात ठप हो जाता है. साथ ही, जुबली चौक स्थित बैंकों और एलआइसी दफ्तर में आने वाले लोग अपने वाहन सड़कों पर ही बेतरतीब पार्क कर देते हैं. प्रशासन की उदासीनता और पुलिस का अभाव : अति व्यस्ततम इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं है. पिछले दिनों नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में यातायात सुधारने पर चर्चा तो हुई, लेकिन धरातल पर असर नहीं दिखा. नगर पंचायत की कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित है, जहां जुर्माना वसूलने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है. सुचारू व्यवस्था न होने का खामियाजा आम जनता भुगत रही है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola