स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार और स्वच्छता ही सेवा अभियान आज से

Updated:
विज्ञापन
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार और स्वच्छता ही सेवा अभियान आज से

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार और स्वच्छता ही सेवा अभियान आज से

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में मंगलवार को उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल संचालन को लेकर बैठक की. यह अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक चलाया जायेगा. बैठक में आगामी 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले अभियान का मुख्य फोकस मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और टीबी उन्मूलन है. उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने तथा स्वास्थ्य शिविरों में मरीजों की समुचित स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने जिले के नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है. सिविल सर्जन डाॅ राजमोहन खलखो ने अभियान से संबंधित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण की समीक्षा, किशोरियों में एनीमिया की स्क्रीनिंग एवं उपचार के साथ-साथ पोषण, आहार और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जायेंगे. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के दीपक महतो ने 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप अलग-अलग तिथियों पर संचालित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी. मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola