प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा तीन सूत्री मांग पत्र

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा तीन सूत्री मांग पत्र

ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक रामचंद्र सिंह से उनके मंगरा स्थित आवास पर मिला.

विज्ञापन

बरवाडीह. ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक रामचंद्र सिंह से उनके मंगरा स्थित आवास पर मिला. प्रतिनिधिमंडल में शामिल अनीता तिर्की और अनूप विकास तिर्की ने विधायक से सीएचओ की झारखंड में बनायी गयी नियमावली की त्रुटियों में सुधार को लेकर तीन सूत्री मांग सौंपा. इसमें कहा गया है कि सभी सीएचओ का ग्रेड-पे 4600 रुपये किये जायें. वहीं प्रतिवर्ष अनुभव के आधार पर पांच अंक दिये जायें. वर्तमान में 40 से 45 वर्ष के सीएचओ कार्य कर रहे हैं अतः फॉर्म भरने की अधिकतम उम्र 50 वर्ष हो. मांग पत्र लेने के बाद विधायक विभागीय मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान आकर्षित करने का आश्वासन दिया. विधायक ने कहा कि राज्य में चिकित्सकों की कमी है. सीएचओ के माध्यम से सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध करा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola