दादा-दादी व नाना-नानी सम्मान समारोह संपन्न

Updated:
विज्ञापन
दादा-दादी व नाना-नानी सम्मान समारोह संपन्न

दादा-दादी व नाना-नानी सम्मान समारोह संपन्न

विज्ञापन

बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को विद्या भारती योजना के तहत दादा-दादी व नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. आरएसएस के सह जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद, प्रधानाचार्य जितेंद्र राम व रामवि बारियातू की प्रधानाध्यापिका अनीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पारिवारिक संस्कार व भारतीय संस्कृति से जोड़ना था. इस दौरान बच्चों ने अपने दादा-दादी व नाना-नानी के चरण धोकर तिलक लगाया, आरती उतारी, मिठाई खिलायी. चरण स्पर्श कर उनका सम्मान किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि बुजुर्ग हमारी सांस्कृतिक विरासत के संवाहक है. नयी पीढ़ी तक संस्कार पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है. कार्यक्रम का संचालन सोनाली कुमारी व लक्ष्मण राम ने किया. आयोजन को सफल बनाने में आचार्या खुशबू कुमारी, सपना कुमारी व कृतिका कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा की. सुबह से ही पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक वट वृक्ष के नीचे पारंपरिक परिधान और आभूषणों से सजी महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुहागिनों ने पति के स्वस्थ व लंबे जीवन की कामना को लेकर वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा की. पहाड़ी मंदिर में पंडित गिरधारी मिश्रा व मृत्युंजय मिश्रा ने महिलाओं को सुहाग के प्रतीक दान करवाये और सत्यवान-सावित्री की कथा सुनायी. यहां रेलवे कॉलोनी, आदर्श नगर, गढ़वाटांड़, बाजार, चमरडीहा और मंगरा से काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं. इसके अलावा पुरानी बस्ती व अन्य क्षेत्रों में भी सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन हुआ. कुछ महिलाओं ने घर में भी वट वृक्ष का पौधा रखकर पूजन किया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola