महुआमिलान में भव्य दुर्गा पूजा, लाल किला थीम का पंडाल आकर्षण का केंद्र

महुआमिलान में भव्य दुर्गा पूजा, लाल किला थीम का पंडाल आकर्षण का केंद्र
चंदवा़ महुआमिलान रेलवे स्टेशन के पास दुर्गा मंडल रोल-महुआमिलान की पहल से वर्ष 2007 से यहां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पूजा की शुरुआत भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के साथ स्व प्रदीप नाथ शाहदेव, लाल उदय नाथ शाहदेव, लाल अजीत नाथ शाहदेव, रमेश प्रसाद, मोहन लाल चावड़ा, स्व विजय शंकर सिंह, सूर्यनाथ सिंह, पूर्व मुखिया बैजू मुंडा समेत अन्य लोगों ने की थी. तब से निरंतर भव्य पूजा का आयोजन हो रहा है और आसपास के करीब चार दर्जन गांव के लोग इसमें पुरी तन्मयता से सहयोग कर रहे हैं. पूरे क्षेत्र में बना आकर्षण का केंद्र : इस वर्ष पूजा पंडाल लाल किला की थीम पर बनाया गया है, जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन गया है. विजयादशमी को लगने वाला जतरा-मेला भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होते हैं. पूजा को सफल बनाने में रमेश गुप्ता, उदय शाहदेव, उदित शाहदेव, अजीत शाहदेव, आशीष कुमार सिंह, सूर्यनाथ सिंह, राहुल शाहदेव, रोहित शाहदेव, शंकर मुंडा, बलकु मुंडा, रामविचार सिंह समेत अन्य लोग तन्मयता से लगे हुए हैं. वरीय अधिकारी आज करेंगे पूजा पंडाल का उद्घाटन : समिति के अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने बताया कि महाषष्ठी तिथि के दिन शाम पांच बजे जिले के वरीय अधिकारी द्वारा पंडाल का उद्घाटन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पट खुलने से पहले ही पंडाल आकर्षण का केंद्र बन चुका है. विजयादशमी के दिन जतरा-मेला का आयोजन किया जायेगा और लोहरदगा की प्रसिद्ध सांस्कृतिक टोली दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




