सिंह एचपी गैस एजेंसी के खिलाफ प्रशासन ने करायी प्राथमिकी

सिंह एचपी गैस एजेंसी के खिलाफ प्रशासन ने करायी प्राथमिकी
बरवाडीह. जिला प्रशासन ने सिंह एचपी गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी और वितरण में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की है. लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने 17 अप्रैल को समीक्षा बैठक में जांच का निर्देश दिया था. इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित कुमार तिवारी ने थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी. जांच में सामने आया कि एजेंसी ने स्टॉक का गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और वास्तविक आंकड़े छिपाए. एचपीसीएल के रिकॉर्ड के अनुसार गोदाम में 721 घरेलू सिलेंडर होने चाहिए थे, जबकि मौके पर मात्र 241 सिलेंडर पाये गये. इसके अलावा कई उपभोक्ताओं को बिना गैस दिए ही होम डिलीवरी दिखा दी गयी. इन गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होने पर प्रशासन ने एजेंसी की गैस आपूर्ति तत्काल बंद कर दी. थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर चुकी है. जांच के दौरान एजेंसी का कार्यालय और गोदाम बंद पाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




