ग्रामसभा को मिले बालू उठाव की जिम्मेवारी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :01 Feb 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के सीओ संतोष कुमार बैठा और थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने प्रखंड के बालू घाटों का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया बालू घाट का निरीक्षण: महुआडांड़.
प्रखंड के सीओ संतोष कुमार बैठा और थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने प्रखंड के बालू घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान सीमा निर्धारित करने के साथ-साथ ग्राम सभा संचालन समितियों को आवश्यक निर्देश दिये. थाना प्रभारी ने बताया कि बालू का उठाव की जिम्मेवारी सिर्फ ग्राम के लाभुकों (स्थानीय लाभार्थियों) को ही मिले. यदि किसी व्यक्ति या समूह की ओर से व्यावसायिक उद्देश्य से बालू का उठाव या भंडारण किया जाता है, तो ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारी ने यह भी निर्देश दिया कि बालू का उठाव केवल निर्धारित सीमा के अंदर से ही हो. यदि कोई व्यक्ति या समूह निर्धारित सीमा के बाहर से बालू का उठाव करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने ग्राम सभा संचालन समितियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि बालू उठाव की प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों के अनुसार हो. किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










