ePaper

मजदूरी कर लौट रही नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग

Updated at : 08 Jun 2020 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरी कर लौट रही नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र में एक अनूसुचित जाति की नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म करने वाले पांच युवक भी नाबालिग बताये जा रहे हैं. घटना गत शनिवार के रात की है.

विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र में एक अनूसुचित जाति की नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म करने वाले पांच युवक भी नाबालिग बताये जा रहे हैं. घटना गत शनिवार के रात की है.

Also Read: लेह से 55 प्रवासी श्रमिक फ्लाइट से लौटे झारखंड, गृह जिलों के लिए किये गये रवाना

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता एक सरकारी योजना में मजदूरी करने गयी थी. शनिवार को ढलाई होने के कारण देर शाम तक काम होता रहा. काम समाप्त होने के बाद वह अपने घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाये पांच युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और पास के ही जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

काफी प्रयास के बाद पीड़िता शौच का बहाना बनाकर युवकों के चंगुल से मुक्त होकर अपने घर पहुंची. घर पहुंचने पर उसने घटना की पूरी जानकारी अपनी मां को दी. ज्ञात हो कि पीड़िता का पिता लॉकडाउन के कारण उत्तर प्रदेश के वाराणसी में फंसा हुआ है.

इस घटना के बाद रविवार को पांच युवकों के द्वारा गांव में बैठक कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया. पीड़िता के परिजनों को उक्त युवकों द्वारा काफी डराया व धमकाया गया. लेकिन वे उनकी बातों में नहीं आये और इसकी जानकारी सोमवार को सदर थाना, लातेहार को दी.

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अमीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर इन पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. श्री गुप्ता ने बताया कि पांचों आरोपी फरार हैं, उनकी धर-पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.

Posted By: Amlesh Nandan Sinha.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola