गारू में बुलडोजर चलाकर हटाया गया अतिक्रमण

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर प्रखंड के बाजार क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर शनिवार को बुलडोजर चलाया गया.
गारू(लातेहार). उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर प्रखंड के बाजार क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर शनिवार को बुलडोजर चलाया गया. सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने सशस्त्र बल के साथ बुलडोजर चलाकर मेदिनीनगर-महुआडांड़ मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया. इस दौरान कई लोगों ने विरोध भी किया. इस दौरान अंचल निरीक्षक ओमप्रकाश आदि भी मौजूद थे. ज्ञात हो कि 65 दुकानदारों समेत अन्य लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन बार अंचल कार्यालय से नोटिस जारी किया था. बाद में शनिवार को बुलडोजर से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. ग्रामीणों के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के मेदिनीनगर गारू महुआडांड़ पथ पर बाजार क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था. सीओ ने बताया कि पुनः अतिक्रमण करनेवालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. अतिक्रमण हटाने में हुए खर्च की वसूली दुकानदारों से की जायेगी. मौके पर राजस्व कर्मचारी सुरेश उरांव, अमीन मुनीदेव सिंह, मुकेश कुमार, अवर निरीक्षक इमानुएल टुडू, अंचलकर्मी रोहित बैठा, राजकुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




