नदी पर हो रहा था अतिक्रमण, प्रशासन ने रोका

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
नदी पर हो रहा था अतिक्रमण, प्रशासन ने रोका

शहर के वार्ड संख्या दो स्थित बानपुर मुहल्ले में बहनेवाली जायत्री नदी पर अवैध रूप से अतिक्रमण करनेवाले जमीन कारोबारियों पर नगर प्रशासक ने कार्रवाई की है.

विज्ञापन

लातेहार. शहर के वार्ड संख्या दो स्थित बानपुर मुहल्ले में बहनेवाली जायत्री नदी पर अवैध रूप से अतिक्रमण करनेवाले जमीन कारोबारियों पर नगर प्रशासक ने कार्रवाई की है. मुहल्ले में अग्निशमन कार्यालय के पास से होकर बहनेवाली नदी पर जेसीबी लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो और नगर प्रशासक राजीव रंजन को दी. सूचना मिलने पर दोनों पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की. नगर प्रशासक के निर्देश पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और नदी को जेसीबी से भरवा रहे लोगो को काम बंद करने का निर्देश दिया. जेसीबी चलानेवालों ने कहा कि यह उनकी रैयती जमीन है. इसके बाद श्री वर्मा ने जमीन के कागजात की मांगें, लेकिन कोई कागजात नहीं दिखा सके. इसके बाद उन्होंने जमीन का कागजात लेकर अंचल अधिकारी मिलने का निर्देश दिया. इस मामले में सीओ ने कहा कि नदी-तालाब और सरकारी जमीन का अतिक्रमण करनेवाले लोगों को चिह्नित कर उचित कार्रवाई की जायेगी. वहीं नगर प्रशासक ने कहा कि शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण करनेवाले लोगों पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि जायत्री नदी को अतिक्रमण कर कई जगह से उसे घेर दिया गया है. बानपुर मुहल्ले के लोगों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से बाजारटांड़ के पास जमीन की सही तरीके से जांच की कराने की मांग की है. मुहल्ले के लोगों ने कहा है कि उस जगह की जमीन की जांच सही तरीके से की जाये, तो कई चौकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola