कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

प्रखंड अंतर्गत मारंगलोइयां गांव में शनिवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़ा का एक हाथी का बच्चा कुएं में जा गिरा.

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड अंतर्गत मारंगलोइयां गांव में शनिवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़ा का एक हाथी का बच्चा कुएं में जा गिरा. घटना रात करीब 11 बजे की है. हाथी के बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. इसके बाद वन विभाग की टीम रात में घटनास्थल पहुंची. काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कुएं से करीब 50 फीट की दूरी पर एक रास्ता बनाया. इसके बाद हाथी के बच्चे को सकुशल बाहर निकाला जा सका. वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार महतो ने बताया कि हाथी का बच्चा झुंड से बिछड़ गया था. पिछले कुछ दिनों से बालूमाथ व चंदवा के जंगली इलाकों में अकेला घूम रहा था. भोजन की तलाश में जंगल से बाहर निकलने के दौरान वह कुएं में गिर गया. कुआं में पानी कम था. हाथी की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी. इसके बाद रेस्क्यू किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola