दहेज हत्या के आरोपी को जेल भेजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 1:58 PM
सदर थाना क्षेत्र के मनिकपुरा गांव निवासी प्रमोद यादव को दहेज हत्या के आरोप में सदर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के मनिकपुरा गांव निवासी प्रमोद यादव को दहेज हत्या के आरोप में सदर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में मृतका कलावती देवी के पिता लालमनी यादव ने सदर थाना में दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था. लालमनी यादव ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रमोद यादव दहेज की मांग कर रहा था. उसने कई बार कलावती के साथ मारपीट भी की थी. 15 मई को कलावती की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया था. पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 82-24 भादवि की धारा 304 व 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कंप्यूटर चोरी के आरोपी को जेल भेजा
लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के जालिमकला निवासी सूरज कुमार को पुलिस ने राजकीय मध्य विद्यालय जालिमकला से कंप्यूटर चोरी करने आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जोसेफ कुजूर ने 15 मई को सदर थाना में मामला दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि 14 मई को वे विद्यालय बंद कर अपने घर चले गये थे. 15 मई की सुबह जब विद्यालय का ताला खोला गया, तो पांच कंप्यूटर गायब थे. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापामारी कर सूरज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










