दुर्गा मंदिर के सामने मांस का कचरा फेंकने से आक्रोश, महामारी का खतरा

Updated:
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर के सामने मांस का कचरा फेंकने से आक्रोश, महामारी का खतरा

दुर्गा मंदिर के सामने मांस का कचरा फेंकने से आक्रोश, महामारी का खतरा

विज्ञापन

महुआडांड़़ प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मांस, मछली और मुर्गा विक्रेताओं द्वारा खुले में फेंके जा रहे कचरे से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है. मंदिर के ठीक सामने मांस के अवशेष और अपशिष्ट फेंकने से न केवल धार्मिक पवित्रता भंग हो रही है, बल्कि भीषण गर्मी में इन अवशेषों के सड़ने से निकलने वाली तीखी दुर्गंध ने राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है. बीमारियों को न्योता दे रही गंदगी : श्रद्धालुओं का कहना है कि एक ओर वे आस्था के साथ मंदिर आते हैं, वहीं दूसरी ओर मांसाहार की गंदगी से वातावरण दूषित हो रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, खुले में फेंके गये मांस के अवशेषों से हवा में संक्रमण फैल रहा है, जो महामारी का कारण बन सकता है. दूषित माहौल में बिक रहा मांस उपभोक्ताओं के लिए स्लो प्वाइजन साबित हो सकता है. हालांकि जिला परिषद ने दुकानदारों को स्थान दिया है, लेकिन कचरा निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गयी है. दोषियों पर होगी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी : इस संबंध में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर ने कहा कि सभी मीट-मछली विक्रेताओं को स्वच्छता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि साफ-सफाई की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola