एक सप्ताह के अंदर होल्डिंग टैक्स जमा करें: नगर प्रबंधक

Updated at : 01 Mar 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर होल्डिंग टैक्स जमा करें: नगर प्रबंधक

नगर पंचायत ने शहर के होल्डिंगधारियों से मार्च क्लोजिंग को देखते हुए होल्डिंग टैक्स जमा करने का निर्देश दिया है. उन्हें एक सप्ताह के भीतर टैक्स जमा करने को कहा गया है.

विज्ञापन

लातेहार. नगर पंचायत ने शहर के होल्डिंगधारियों से मार्च क्लोजिंग को देखते हुए होल्डिंग टैक्स जमा करने का निर्देश दिया है. उन्हें एक सप्ताह के भीतर टैक्स जमा करने को कहा गया है. नगर पंचायत के प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने इस संबंध में बताया कि जो भी होल्डिंगधारी अपने घरों का रि-एसेस्मेंट नहीं कराया है, वह इस काम को पूरा कर लें. वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है. ऐसे में जिन लोगों ने पानी का कनेक्शन लिया है, वे बकाया जल कर जन सुविधा केंद्र नगर पंचायत लातेहार के टैक्स कलेक्टर बिरसा उरांव 7004793011 एवं टीम लीडर आदित्य कुमार 7481025252 से संपर्क कर जमा करा सकते हैं. नगर पंचायत कार्यालय के जन सुविधा केंद्र में स्वयं भी जमा कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि जल उपभोक्ता शुल्क जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ता का पानी कनेक्शन काट दिया जायेगा. नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वैसे सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, जिन्होंने अब तक अपने प्रतिष्ठान का ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया है, वैसे सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान के मालिक अविलंब ट्रेड लाइसेंस बनवा लें अन्यथा जांच के क्रम में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया, तो झारखंड म्युनिसिपल एक्ट-2011 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठान को सील किया जायेगा. साथ ही नगर पंचायत लातेहार के लोगों को उक्त कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी हो तो उक्त दोनों मोबाइल नंबर में संपर्क कर अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola