ePaper

दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव की मांग, सात जनवरी को भाजपा देगी धरना

Updated at : 03 Jan 2026 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव की मांग, सात जनवरी को भाजपा देगी धरना

दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव की मांग, सात जनवरी को भाजपा देगी धरना

विज्ञापन

लातेहार ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की. बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सात जनवरी को झारखंड सरकार के खिलाफ इवीएम से एवं दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर धरना दिया जायेगा. बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की जड़ से जुड़े हुए हैं. ऐसे में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इवीएम के माध्यम से तथा दलीय आधार पर चुनाव कराया जाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है, जिससे स्थानीय लोकतंत्र प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है. झारखंड सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव को लेकर भ्रम की स्थिति बनाये हुए है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार जनहित की इस मांग को अनदेखा करती है तो भाजपा प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक आंदोलन तेज करेगी. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा इस विषय में टालमटोल की नीति अपनायी जा रही है, जो लोकतंत्र के मूल्यों के विपरीत है. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में देरी के कारण शहरों की मूलभूत समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसी जनसमस्याओं का समाधान तभी संभव है जब जनप्रतिनिधियों का चुनाव पारदर्शी और दलीय आधार पर हो. उन्होंने सात जनवरी को आयोजित धरना में लातेहार शहरवासियों से भाग लेने की अपील की है. मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, राजधानी यादव, राकेश दुबे, रेणू देवी, उषा देवी, अमलेश सिंह, कल्याणी देवी, राजीव रंजन पांडेय, आशा बेग, विष्णु प्रसाद, महेश सिंह, रामदेव सिंह, मुकेश पांडेय, प्रमोद प्रसाद, अश्विनी सिंह, उत्तम कुमार, आनंद सिंह, सोनू सिंह, अमर विश्वकर्मा, सुकन्या देवी, वीरेंद्र शुक्ला, बंशी यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola