डीडीसी ने किया कई पर्यटन स्थलों का निरीक्षण
Published by : VIKASH NATH Updated At : 04 Jul 2025 9:20 PM
उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों तथा भूसुर में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया
तसवीर-4 लेट-5 निरीक्षण करते डीडीसी लातेहार. उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों तथा भूसुर में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से चरका डैम का अवलोकन किया. चरका डैम जो प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है. एक उभरते हुए इको-टूरिज्म हॉट स्पॉट के रूप में पहचान बना रहा है. यहां हर वर्ष नवंबर से मार्च के बीच यह स्थान दुर्लभ और रंग-बिरंगे पक्षियों का बसेरा बनता है. जहां पक्षी प्रेमी और बर्ड फोटोग्राफी के शौकीन प्रकृति की सुंदरता का भरपूर आनंद लेते हैं. जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चरका डैम, उदयपुरा कोमो पहाड़ी और ललमटिया डैम का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पर्यटन स्थलों की संभावनाओं का मूल्यांकन किया गया और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सामूहिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि चरका डैम की चहचहाहट और कोमो पहाड़ी की हरियाली मिलकर लातेहार को एक जीवंत और सम्मोहक पर्यटन अनुभव प्रदान करती हैं. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन पदाधिकारी संजीत कुमार, जिला पर्यटन विशेषज्ञ अभिजीत कुमार तथा जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल उपस्थित थे. उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की समस्या तसवीर-4 लेट-3 समस्या सुनते डीडीसी लातेहार. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जन शिकायत निवारण में कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए, जो मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, आवास व चापानल लगवाने से संबंधी जुड़े आवेदन आये. उप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण में उपस्थित लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी व आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जायेगा. उपायुक्त के निर्देश पर आम लोगों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










