डीसी ने की आइटीडीए से संचालित योजनाओं की समीक्षा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
डीसी ने की आइटीडीए से संचालित योजनाओं की समीक्षा

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आइटीडीए) एवं कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आइटीडीए) एवं कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई. समीक्षा के क्रम में प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, बिरसा आवास योजना, वन पट्टा वितरण, कब्रिस्तान, घेराबंदी, छात्रावास निर्माण समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अब तक हुए मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, छात्रवृत्ति भुगतान की जानकारी लेते हुए डीएलसी से पारित कराते हुए शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को छात्रवृति से आच्छादित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कल्याण विभाग की योजनाओं में गति देने एवं लगातार उनकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने धुमकुड़िया भवन, कब्रिस्तान, सरना-मसना एवं जाहेर स्थान की घेराबंदी, बिरसा आवास समेत सभी संचालित योजनाओं की समीक्षा कर लंबित योजनाओं को अगले माह तक पूर्ण करवाने का निर्देश आइटीडीए निदेशक को दिया. बैठक में आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार व कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल कमलेश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकार व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola