जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी समस्याएं

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 15 Apr 2025 8:30 PM

विज्ञापन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया. जिले के बरियातू प्रखंड निवासी सागर कुमार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ प्रदान करने की मांग रखी. आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में कुल 21 आवेदन आये. इनमें भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, सड़क निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान, सुखाड़ की राशि भुगतान, अबुआ आवास, कस्तूरबा में नामांकन व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से संबंधित जुड़े थे. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola