श्रद्धा के साथ मनाया गया खजूर पर्व, निकली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ मनाया गया खजूर पर्व, निकली शोभायात्रा

श्रद्धा के साथ मनाया गया खजूर पर्व, निकली शोभायात्रा

विज्ञापन

महुआडांड़. प्रखंड के मुख्य गिरजाघर सहित विभिन्न चर्चों में रविवार को खजूर पर्व (पाम संडे) उल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर पल्ली पुरोहित फादर सुरेश किंडो ने पवित्र मिस्सा पूजा संपन्न करायी. उन्होंने कहा कि खजूर इतवार के साथ ही हम प्रभु यीशु के दु:खभोग और पुनरुत्थान के पवित्र सप्ताह में प्रवेश कर रहे हैं. हाथों में खजूर की डालियां लेना प्रभु का अपने हृदय में स्वागत करने का प्रतीक है. इससे पूर्व चर्च परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जो संत जोसेफ हॉस्टल और विद्यालय मार्ग होते हुए पुनः चर्च पहुंची. श्रद्धालु होसन्ना के जयघोष के साथ शामिल हुए. फादर सुरेश ने बताया कि यह पर्व 2000 वर्ष पूर्व यरूशलेम में प्रभु के प्रवेश की याद दिलाता है. अनुष्ठान में फादर दिलीप एक्का, एमके जोश, बरथोलोमी, हेड प्रचार आनंद व सिस्टर स्वाती उपस्थित थे. इसके अलावा गोठगांव, तुन्दटोली, पकरीपाठ और चेतमा समेत अन्य चर्चों में भी प्रार्थना सभाएं हुईं. निंद्रा गांव में टाना भगत स्मृति दिवस सह मेला आज

चंदवा़ प्रखंड के निंद्रा गांव स्थित स्मारक स्थल पर सोमवार 30 मार्च को नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत स्मृति दिवस सह भव्य मेला का आयोजन होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार को मेला स्थल के समीप रोहित यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें आयोजन को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समारोह को भव्य और यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल होंगे. बैठक में रोहित यादव, गोकुल गोप, मुखदेव गोप, मंगल टाना भगत, अनिल उरांव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola