सीआरपीएफ का सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत लगा कैंप

बासकरचा में गुरुवार को सीआरपीएफ सी-11 बटालियन के इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में सिविल एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया.
महुआडांड़. बासकरचा में गुरुवार को सीआरपीएफ सी-11 बटालियन के इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में सिविल एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसके तहत जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच सामग्रियों का वितरण किया गया. बुजुर्गों को कंबल, बर्तन व बच्चों के बीच फुटबॉल, सिलेट एवं अन्य जरूरत के सामान बांटे गये. इस दौरान चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया. मौके पर कमांडेंट यादराम बुनकर, सीएमओ अमूल्य कुजूर, पिताबसा पांडा, सोमनाथ यादव, उप-कमांडेंट नीरज कुमार, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार व थाना प्रभारी अवनीश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










